Breaking News

रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन अनुशासन, नेतृत्व और सेवा का हुआ सशक्त प्रशिक्षण

Spread the love


संवादाता – गोविंद देवल

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन की गतिविधियाँ प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व में उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुईं। दिन की शुरुआत विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद रेंजर्स प्रशिक्षक मोहम्मद असरार ने छात्राओं को शिविर की स्थापना, अनुशासन, टीमवर्क और सेवा कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से प्रदान कीं।

रेंजर्स प्रशिक्षक ने विविध गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और चरित्र निर्माण के भाव को प्रबल किया। शिविर के दौरान रेंजर्स टीम की छात्राओं ने पूरे जोश के साथ ड्रिल, प्राथमिक उपचार, टीम वर्क तथा सामूहिक दायित्वों से संबंधित अभ्यासों में भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “रेंजरिंग केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक अनुशासित जीवन पद्धति है, जो हमें समाज सेवा, नेतृत्व, सहयोग और आत्मनिर्भरता का वास्तविक मार्ग दिखाती है।”

इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता एवं सह-प्रभारी शिल्पी शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!