संवादाता – दानवीर सिंह, आसफपुर
आसफपुर (बदायूं)। उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा की तहसील भरतना के ऐतिहासिक गांव कांधेशी के राजघराने में जन्मे बीआरपी जयकृष्ण श्रीवास्तव के 60वें जन्मदिवस पर विभागीय कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके शुभचिंतकों ने दीर्घायु की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संघर्षशील व्यक्तित्व और अदम्य साहस के धनी जयकृष्ण श्रीवास्तव की सुडौल कद–कांठी उनकी कर्मठ कार्यशैली को स्वयं बयां करती है। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अपने समकालीन साथियों में एक विशिष्ट पहचान बनाई। परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पिता दशरथ नंदन ने राजस्व विभाग में उच्च पद पर रहते हुए दीर्घकाल तक निष्ठा और समर्पण से अपनी सेवाएं दीं।
जयकृष्ण श्रीवास्तव के शांत, सरल और सौम्य स्वभाव से लोग सहज ही अनुमान लगा लेते हैं कि उन्हें माता कमला देवी का विशेष दुलार प्राप्त रहा होगा। उनकी सादगी और शालीनता आज भी लोगों को आकर्षित करती है। चेहरे पर सजी उनकी चिर–परिचित मुस्कुराहट इस बात का प्रमाण है कि उनका लालन–पालन एक संस्कारित व गौरवशाली राजघराने में हुआ है।
जन्मदिवस के अवसर पर इटावा, हापुड़, बागपत, शामली और अलीगढ़ सहित पाँच जिलों के आत्मीयजनों ने श्रीवास्तव को शुभकामनाएं भेजीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में आचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, इंद्रपाल सिंह चौहान, ईश्वरपाल, राजकुमार, हंसराज, श्यौराज सिंह, मनोज कुमार, खजन सिंह, भगवान सिंह, राकेश कुमार, सुनील दत्त शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, प्रतिभा राघव, तरन्नुम, रूपरानी, मधु शर्मा, सुनीता, गीता सिंह, सत्यवती, वीरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, नरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, सुघर सिंह, हरीशंकर, मोहर सिंह, अवरार अहमद, मुकेश कुमार शर्मा, तेजपाल, प्रदीप कुमार, सुभाष चंद्र, जयशिव मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार व सरनाम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रीवास्तव के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।
Budaun Amarprabhat