Breaking News

तहसीलदार और चेयरमैन ने एसआईआर को लेकर सभासदों के साथ की बैठक

Spread the love

बरेली कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड 4 स्थित प्राथमिक विद्यालय सेकेंड तथा मोहल्ला सराय वार्ड 13 में शराफत मेंबर के घर के सामने चौराहे पर मंगलवार को एसआईआर (Special Summary Revision) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और लेखपाल आदित्य गंगवार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने की जबकि संचालन चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने किया।

बैठक में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने कस्बे के सभासदों, वीएलए व बीएलओ को एसआईआर से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी पात्र मतदाता का गणना पत्र भरने से न छूटे और मतदाता सूची में किसी भी जीवित एवं पात्र मतदाता का नाम गलती से न कटे। उन्होंने बताया कि मीरगंज विधानसभा में लगभग 46,000 वोट काटे गए हैं, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

चेयरमैन इमराना बेगम ने सभी सभासदों, वीएलए और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बीएलओ का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं और कस्बे में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का वोट सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर एसआईआर की प्रक्रिया को सफल बनाएं।

लेखपाल आदित्य गंगवार ने भी स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत मतदाता संरक्षण की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी है।

बैठक में प्रमुख रूप से चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार, बीएलओ यूनुस अंसारी, साधना वर्मा, अनुज कुमार, सभासद सराफत हुसैन, प्रदीप गुप्ता, मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन उद्दीन, तस्लीम अंसारी, जाकिर हुसैन, वसीम अहमद, वासिर अहमद, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, गौरव मिश्रा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बिट्टी भाई सहित कस्बे के सभी सभासद, समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने बीएलओ की पूरी मदद करते हुए मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य (एसआईआर) को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मारपीट के दो मामलों में छह लोग गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट भेजा

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के पालिका बाजार में युवक के साथ …

error: Content is protected !!