Breaking News

धर्मवीर सिंह बने राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य

Spread the love

संवादाता आई एम खान

बिसौली। उत्तर प्रदेश शासन ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत गठित राज्य सलाहकार बोर्ड में बिसौली के धर्मवीर सिंह को सदस्य नामित किया है। धर्मवीर सिंह लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और विशेष रूप से दिव्यांगजनों के अधिकार, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिव्यांगजनों की समस्याओं, उनकी जरूरतों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने में धर्मवीर सिंह हमेशा सबसे आगे रहे हैं।

वार्ता के दौरान धर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी और राज्य सलाहकार बोर्ड ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के उत्थान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और उनकी हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे दिव्यांगजनों की आवाज सरकार तक और मजबूती से पहुंचेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!