Breaking News

बिल्सी में पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की करीब 30 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित आहार और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं को हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दालें, अंडा तथा आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक अवश्य लेनी चाहिए, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही ढंग से हो।

इसके साथ ही महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, पर्याप्त नींद और तनाव से दूर रहने की सलाह दी गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि संतुलित दिनचर्या अपनाने से प्रसव संबंधी जटिलताओं की संभावना काफी कम हो जाती है।

शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को पोषण, एएनसी चेकअप, टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर डा. चारु गुप्ता, शशिवाला, सुमन शर्मा, प्रतीक्षा भारद्वाज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!