Breaking News

बिल्सी में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि सरकार द्वारा जारी एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। योजना के तहत बकाया बिलों पर भारी छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

शिविर में कुल 114 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया और विभाग ने मौके पर करीब साढ़े 10 लाख रुपये की बकाया राशि भी जमा कराई। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जेई गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, सोनू कश्यप सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!