Breaking News

बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी पर कोतवाली पुलिस की सख़्ती, एक दर्जन से अधिक बाइकें पकड़ी गईं

Spread the love

संवाददाता – आईएम खान, बिसौली

बिसौली। कोतवाली पुलिस ने एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी वाले वाहनों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने नगर में जगह–जगह चेकिंग करते हुए एक दर्जन से अधिक बाइकों पर कार्रवाई की और वाहन चालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने का संदेश दिया।

एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का अक्सर आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे दुर्घटना या घटना के बाद उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

अभियान के दौरान कई वाहन चालक मौके पर ही पकड़े गए, जो बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिलें चला रहे थे। पुलिस टीम ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

इस दौरान महिला सब इंस्पेक्टर पूजा तोमर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!