Breaking News

तालाब की जमीन पर कब्ज़े के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, SDM को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता – आई. एम. खान, बिसौली

बिसौली। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवीपुर के ग्रामीणों ने गांव के तालाब की जमीन पर अवैध कब्ज़े का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसडीएम राशि कृष्णा को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि एक दबंग व्यक्ति पुराने कागज़ों का हवाला देकर तालाब की भूमि पर गलत तरीके से अपना अधिकार साबित करने की कोशिश कर रहा है।

सुबह दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर–ट्रॉली में भरकर तहसील परिसर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की जमीन पर कब्ज़ा होने से पानी रुक गया है, जिसके कारण गांव में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की।

इस दौरान ग्राम प्रधान राजवती, रामबाबू, मुकेश पाल, प्रेमपाल, भगवान दास, प्रदीप, राकेश, पंकज, सलमान, गंगा सहाय, मक्खन लाल, चरण सिंह, गोपाल दास, लाखन सिंह, सेवाराम, जोगेंद्र पाल, इरशाद, राकेश पाल, चित्र प्रकाश, सुरेंद्र पाल, जीवन, वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …