Breaking News

एआई पॉवर्ड होगा भविष्य का रेडियोलॉजी सिस्टम

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ एवम् मेडिकल इन्नोवेटर प्रो. राजुल रस्तोगी ने मेडिकल इंटरप्रिन्योरशिप, डिजिटल हैल्थ केयर, एआई बेस्ड इमेजिंग, डायग्नोस्टिक स्टार्टअप्स, क्लीनिकल थिंकिंग, इथिकल मेडिकल प्रैक्टिस एवम् पेशेंट सेंटर्ड रेडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को गहनता से समझाया

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के रेडियोलॉजी विशेषज्ञ एवम् मेडिकल इन्नोवेटर प्रो. राजुल रस्तोगी बोले, भविष्य का रेडियोलॉजिस्ट टेक्नोजिस्ट केवल मशीन चलाने वाला व्यक्ति नहीं होगा, बल्कि रेडियोलॉजिस्ट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पेशेंट केयर में क्लीनिकल डिसिज़न मेकर, टेक्नोलॉजीकल इन्नोवेटर और हैल्थकेयर लीडर भी होगा। उन्होंने कहा, भविष्य की रेडियोलॉजी एआई पॉवर्ड, इंटरडिसिप्लिनरी एंड ग्लोबली कनेक्टिड सिस्टम होगी। उन्होंने मेडिकल इंटरप्रिन्योरशिप, डिजिटल हैल्थ केयर, एआई बेस्ड इमेजिंग, डायग्नोस्टिक स्टार्टअप्स, क्लीनिकल थिंकिंग, इथिकल मेडिकल प्रैक्टिस एवम् पेशेंट सेंटर्ड रेडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी गहनता से समझाया। स्टुडेंट्स को को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा, क्लीनिकल नॉलेज+टेक्निकल स्किल्स =फ्यूचर रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट। प्रो. रस्तोगी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ में विजिबल मेडिकल मिरकल्स थ्रू इनविजिबल लाइट थीम पर बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।

इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर टीएमयू हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी के एचओडी प्रो. वीपी सिंह और प्रो. श्रुति चंदक बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, आरआईटी विभाग के एचओडी श्री अमित बिष्ट आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने कहा, आज का युग एविडेंस बेस्ड मेडिसिन का युग है। रेडियोलॉजी एक ऐसी तकनीक है, जो डायग्नोसिस को केवल सही ही नहीं बल्कि अत्यधिक सटीक और तेज़ बनाने का सामर्थ्य रखती है। दूसरी ओर वर्किंग मॉडल प्रजेंटेशन में शिवानी, राखी वर्मा, स्मिता सिंह और तुषार शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रजेंटेशन में सिदरा, आकाश कौशल और सालीन कुमार ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक कपूर, प्रज्ञा, निज़बा खान और प्रीत कौर ने प्राप्त किया। छात्रों के फूड स्टाल पर पारंपरिक एवम् आधुनिक व्यंजनों की विविधता देखने को मिली।


सांस्कृतिक गतिविधियों में संगीत, नृत्य, गायन एवं नाट्य प्रस्तुति ने पूरे सभागार में ऊर्जा और उल्लास का वातावरण बना दिया। छात्र-छात्राओं ने पीसीपीएनडीटी एक्ट पर आधारित विशेष नाट्य की प्रस्तुति के जरिए भू्रण लिंग परीक्षण की रोकथाम तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस स्किट में संदेश दिया गया कि बेटी बोझ नहीं, भविष्य का आधार है। लिंग चयन को रोकना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि समाज का नैतिक कर्तव्य भी है। बालीवुड गीतों- जय हो…पर उत्साहपूर्ण ग्रुप डांस, चक दे इंडिया… पर मोटिवेशनल ग्रुप परफॉर्मेंस, दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा…पर होप एंड इंस्पायर और ढोल-गरबा मिक्स पर नवरात्रि स्पेशल पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने स्टुडेंट्स की रचनात्मकता, कला कौशल, मंच प्रस्तुति, टीमवर्क और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। सभी विजेताओं को कैश प्राइज़, मेडल एवम् प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री रोशन कुमार, सुश्री प्राची सिंह, सुश्री रश्मि पांडे, श्री राहुल गंगवार, श्री शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन फैकल्टी श्री दीपक कटियार ने किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the loveओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला …

error: Content is protected !!