Breaking News

कुल्छा खुर्द में लगा पशु आरोग्य मेला, पशुपालकों को मिली निशुल्क दवाएं

Spread the love

मीरगंज (बरेली)।
मीरगंज तहसील क्षेत्र के कुल्छा खुर्द ग्राम पंचायत में राजकीय पशु चिकित्सालय, मीरगंज के तत्वावधान में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राहुल मौर्य ने फीता काटकर किया।

शिविर के दौरान उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने पशुपालकों को पशुओं की विभिन्न बीमारियों, बांझपन उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और रोग-निवारण संबंधी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही पशुपालकों को कृमिनाशक एवं अन्य आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रीति से की गई, जिसमें गाय को माला पहनाकर और गुड़-चना खिलाकर मेले का शुभारंभ किया गया।

मेले में पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य, पत्रकार ओपी शर्मा, मुदित प्रताप सिंह, चीफ फार्मासिस्ट के.एस. सक्सेना, तथा ग्रामीणों के साथ पशु चिकित्सा विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

निरोधात्मक कार्रवाई के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मां-बेटे पर मुकदमा

Spread the loveबदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय में वाहन के लेनदेन को …