Breaking News

यूपी समेत छह राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, अब 25 दिसंबर तक जुड़वाए जा सकेंगे नाम

Spread the love

मीरगंज/लखनऊ। संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली सहित देश के कई राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तिथि आज निर्धारित थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। छह राज्यों में नई समय-सीमा लागू कर दी गई है।

तहसीलदार के अनुसार, उत्तर प्रदेश में SIR की तारीख 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश के मतदाता 11 दिसंबर की जगह 25 दिसंबर तक अपने नाम जुड़वाने, संशोधित कराने या सुधार कार्य करवा सकेंगे।

लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया कि आयोग से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक समय-सीमा बढ़ाने का उद्देश्य अधिकतम मतदाताओं तक फॉर्म पहुँचाना और प्राप्त फॉर्म्स का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना है। चुनाव आयोग की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार, UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बयान जारी करते हुए बताया कि

91% से अधिक SIR फॉर्म का वितरण पूरा हो चुका है

लगभग 80% मतदाता फॉर्म जमा कर चुके हैं

करीब 76% वोटर्स की पुराने (2003) मतदाता सूची से मैपिंग हो गई है

सीईओ ने बताया कि अब भी करीब 2.91 करोड़ यानी लगभग 18% मतदाताओं के फॉर्म शेष हैं, जिन तक अभियान को और प्रभावी तरीके से पहुँचाया जाएगा।

चुनाव आयोग ने संकेत दिए हैं कि यूपी के साथ ही कुछ अन्य राज्यों में भी SIR की तारीख बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूर्ण पारदर्शिता के साथ समाप्त किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!