Breaking News

एनसीसी परेड डे पर कैडेट्स को स्वस्थ व अनुशासित जीवन का संदेश

Spread the love

बिसौली। संवाददाता आईएम खान

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में गुरुवार को एनसीसी परेड डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स को स्वस्थ और अनुशासित जीवन के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ जीवन और अनुशासित जीवन सर्वथा सुखदायक होता है। जीवन को सुखमय बनाने के लिए जितनी आवश्यकता अनुशासन की होती है, उतना ही स्वास्थ्य भी अपना महत्व रखता है।”

सीटीओ मनोज कुमार ने कैडेट्स को अनुशासन, नियमित अध्ययन और साफ-सफाई को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का मूल मंत्र ही स्वच्छता, संयम और समर्पण है, जिसे कैडेट्स को व्यवहार में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम में सुधाकर शर्मा, हरदीप सिंह, आनन्द सिंह, विषवेश पाठक, अमित पाराशरी, आशीष सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!