Breaking News

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में बदायूँ के 53 बच्चे चयनित, कादरचौक के रोहित शाक्य को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल

विद्याज्ञान स्कूल की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा सत्र 2026–27 के लिए 30 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 9 दिसंबर 2025 को घोषित हुआ। जनपद बदायूँ के लिए यह गौरवपूर्ण रहा, क्योंकि जिले के कुल 53 छात्र-छात्राएं चयनित हुए, जिनमें 26 बालिकाएँ और 27 बालक शामिल हैं।

बालक वर्ग में ब्लॉक कादरचौक के न्याय पंचायत बाराचिर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया के छात्र रोहित शाक्य पुत्र वीरपाल ने भी चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया।

आज ग्राम अन्तुईया में ग्राम प्रधान अनारकली ने रोहित शाक्य को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही रोहित और उसकी माता को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रोहित शाक्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु काजिम अली, विद्यालय के शिक्षकों और अपने माता-पिता को दिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद, सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी, रसोइयां गीता व कमलेश मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रोहित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!