Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘कौन बनेगा हजारपति’ क्विज़ का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाई तेज़ बुद्धिमत्ता

Spread the love

बदायूँ। संवाददाता गोविंद देवल

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों के लिए प्रसिद्ध टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज़ पर ‘कौन बनेगा हजारपति’ (KBH) क्विज़ प्रतियोगिता का आकर्षक और भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान, तर्क क्षमता और तत्परता को विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर वी.पी. सिंह के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि “ज्ञान जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, और यह प्रतियोगिता छात्रों में बौद्धिक जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।”

लिखित प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य मंच के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद चुने गए छात्रों के बीच फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड आयोजित हुआ, जहाँ से योग्य प्रतिभागी ‘हॉट सीट’ तक पहुँचे। इतिहास, विज्ञान, खेल, वर्तमान घटनाक्रम, सामान्य ज्ञान और बुद्धिमत्ता से जुड़े कई रोचक प्रश्न छात्रों से पूछे गए।

आज आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इकरा सिद्दीकी, देव प्रताप सिंह, अली हुसैन, आरुषि शाक्य, तमन्ना राठौर और सत्यम शर्मा को हॉट सीट पर बैठने का अवसर मिला। सत्यम शर्मा का खेल कल पुनः आरंभ किया जाएगा।

दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता अली हुसैन रहे, जिन्होंने 7 प्रश्नों का सही उत्तर देकर 300 प्वाइंट प्राप्त किए। छात्रों ने आत्मविश्वास और तत्परता के साथ प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी तेज़ मानसिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चे भी जोरदार उत्साह के साथ प्रतियोगिता में सहभागी बने।

कार्यक्रम का सफल संचालन केशव शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार ने कहा कि विद्यालय में आगे भी ऐसे शैक्षणिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जिससे छात्र आधुनिक ज्ञान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, शिवओम शर्मा, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, अफ्शीन सिद्दीकी, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा और अनम अंसारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!