Breaking News

सिविल लाइन पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

संवाददाता :

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सड़क हादसे के बाद सरकारी कर्मचारियों से मारपीट व गाली-गलौज कर फरार हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 10/11 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 12:30 बजे की है, जब थाना सिविल लाइन को सूचना मिली कि मिशन स्कूल ब्लड सेंटर के सामने अलापुर रोड पर सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना पर चीता मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल 42 लवनेश कुमार एवं कांस्टेबल 1227 पवन कुमार मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या UP24T 5382 में काली रंग की थार गाड़ी संख्या UP25EA 2323 पीछे से घुसी हुई थी।

जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक रजत प्रताप सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह निवासी 188 डी फ्रेंड्स अपार्टमेंट, सिलवेशन आर्मी रोड, थाना कोतवाली, जनपद बरेली से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की, तो वह अचानक गाली-गलौज करने लगा। समझाने के प्रयास पर अभियुक्त ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे कांस्टेबल लवनेश कुमार के चेहरे, आंख और कान में गंभीर चोटें आईं। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, इसी दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को स्थानीय लोगों की मदद से थाने भिजवाया गया। घायल कांस्टेबल के मेडिकल परीक्षण के उपरांत दी गई तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन में मु0अ0सं0 600/2025 धारा 115(2)/352/121/132 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के दौरान शुक्रवार 13 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन पुलिस ने अभियुक्त रजत प्रताप सिंह को ओवर ब्रिज के पास थाना सिविल लाइन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
उप निरीक्षक प्रतीक चौधरी, थाना सिविल लाइन बदायूं
कांस्टेबल 1842 दीपक कुमार, थाना सिविल लाइन बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूजीसी के विरोध में दिल्ली धरने में शामिल होने को उसहैत से कार्यकर्ता रवाना होंगे

Spread the loveसंवाददाता: उसहैत (बदायूं)। यूजीसी के विरोध में दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल …

error: Content is protected !!