Breaking News

बिसौली में रोज लग रहा बिजली बिल राहत कैंप, बकायेदार उठा रहे योजना का लाभ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय परिसर में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से प्रतिदिन बिजली बिल राहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में बकायेदार उपभोक्ता पहुंचकर सरकार की योजना का लाभ उठा रहे हैं।

शनिवार को आयोजित कैंप में लगभग 50 उपभोक्ताओं ने अपने लंबित बिजली बिलों का समाधान एकमुश्त अथवा किस्तों में किया। इस दौरान उपभोक्ताओं में योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए बकायेदार उपभोक्ताओं को पहले पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को दो हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद बिल भुगतान के लिए तीन विकल्प दिए जा रहे हैं।
पहला विकल्प एकमुश्त भुगतान का है, दूसरा विकल्प 750 रुपये की मासिक किस्त का तथा तीसरा विकल्प 500 रुपये की मासिक किस्त का है।

कैंप के दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता (ग्रामीण) दिनेश कुमार सिंह, मोहसिन रजा, ऐजाजउद्दीन, कमलेश कुमार, विवेक यादव सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे इन राहत कैंपों से बकायेदार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है और राजस्व वसूली में भी तेजी आई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!