Breaking News

यंग इंडियन मामले में अदालत के फैसले पर कांग्रेस ने जताई खुशी

Spread the love

संवाददाता: तारिक भाई

बदायूं।
यंग इंडियन मामले में अदालत के फैसले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने संतोष और खुशी जताई है। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष चौधरी बाफाती मैया ने कहा कि इस फैसले से मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह बेनकाब हो गई है।

उन्होंने कहा कि माननीय अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व — श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी — के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना से प्रेरित माना है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि ईडी का मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है और बिना एफआईआर के कोई मामला बनता ही नहीं है।

चौधरी बाफाती मैया ने आरोप लगाया कि बीते एक दशक से मोदी सरकार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, जो अब पूरे देश के सामने उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं है, न ही अपराध से अर्जित कोई आय है और न ही किसी संपत्ति का कोई हस्तांतरण हुआ है। इसके बावजूद लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार थे, जो निम्नस्तरीय राजनीति, द्वेष और राजनीतिक विरोधियों की छवि धूमिल करने की मंशा से प्रेरित थे।

उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से ऐसे सभी आरोप धराशायी हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व सत्य के लिए और हर भारतीय के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई डरा नहीं सकता, क्योंकि पार्टी सत्य और संविधान के मूल्यों के लिए संघर्ष करती रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!