Breaking News

एसआईआर ड्यूटी के दबाव में शिक्षा मित्र की मौत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

Spread the love

संवाददाता: दानवीर सिंह

आसफपुर (बदायूं)।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी के अत्यधिक दबाव में अवसादग्रस्त होकर शिक्षा मित्र की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी शिक्षा मित्र रत्नेश कुमार की ड्यूटी एसआईआर कार्य में लगी थी। काम के अत्यधिक बोझ और मानसिक दबाव के चलते उनकी अवसाद में मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर शिक्षा विभाग के शीर्ष स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने सरकार से मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों पर लगातार बढ़ता कार्यभार और प्रशासनिक दबाव गंभीर चिंता का विषय है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला पंचायत सदस्य रहेडिया रजनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंकित चौहान, सोमेंद्र सिंह यादव, यूथ सेवा दल के उपाध्यक्ष सफी अहमद, जिला महासचिव किशनवीर मौर्य, इकबाल हुसैन, सद्दाम हुसैन, रियासत खां, राजवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिक्षा मित्र की शोक सभा में अखिलेश यादव, अतर सिंह यादव, सुधीर कुमार उपाध्याय के साथ-साथ ग्राम मोहकमपुर के समस्त ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांव दबथरा, मलखानपुर, मानपुर, पिसनहारी, ठिरिया, सैंडोला आदि गांवों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
सभी ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!