Breaking News

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव “ओजस–2025” भव्य एवं यादगार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। नगर के सिरसौल रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव “ओजस–2025” का भव्य आयोजन बायपास मार्ग स्थित रामा फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे आरंभ होकर देर शाम तक उत्साह और उल्लास के साथ चलता रहा। आयोजन को लेकर विद्यालय में कई दिनों से गहन तैयारियाँ की जा रही थीं, जो समारोह की भव्यता में स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वेलकम डांस ने समारोह को जीवंत बना दिया। इसके पश्चात फेयरी डांस (Ethereal Dance), टिक-टॉक मोबाइल थीम डांस एवं रेट्रो डांस जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बिल्सी क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर बी.के. मौर्य, विशिष्ट अतिथि दीपांशु गुप्ता, रौनक गुप्ता, अर्पित गुप्ता तथा प्रसिद्ध यूट्यूबर अदनान (Adnaan) भी उपस्थित रहे। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई।

कार्यक्रम के मध्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने टीकेडी (Taekwondo), सर्कस आधारित प्रस्तुति (Cirque Du Soleil) एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर शारीरिक और मानसिक संतुलन का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही “रामायण – द म्यूजिकल एक्ट”, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ा। इसके अलावा चार युग थीम, बांस नृत्य (Bamboo Dance) और किसानों को समर्पित प्रस्तुति (A Tribute to Farmers) ने सामाजिक चेतना का प्रभावी संदेश दिया।

सांस्कृतिक विविधता को और सशक्त बनाते हुए विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत, कव्वाली, थ्रियन ट्रॉफी, भारत की सांस्कृतिक विरासत, अंग्रेज़ी स्किट, ऑर्केस्ट्रा संगीत एवं पिरामिड्स जैसी प्रस्तुतियाँ दीं, जो दर्शकों के लिए अत्यंत रोचक रहीं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल वार्ष्णेय, विद्यालय एचओडी रितु गुप्ता, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, वर्षा गुप्ता, मेघा वार्ष्णेय एवं कृति वार्ष्णेय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। अंत में वोट ऑफ थैंक्स, ग्रैंड फिनाले, लकी ड्रा और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

पूरा आयोजन स्थल रंग-बिरंगी रोशनी, सांस्कृतिक वातावरण और बच्चों के उत्साह से सराबोर रहा। वार्षिक उत्सव “ओजस–2025” विद्यालय के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!