Breaking News

बिसौली : विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर मेगा कैंप, एक्सईएन ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love

बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित मेगा कैंप का अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में पहुंचे विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बकाया बिल जमा कराए।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि सरकार की बिजली बिल राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी उपभोक्ता योजना से वंचित नहीं रहने पाए। सभी कार्मिक पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, बिल जमा व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का जायजा लिया। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बकाया बिल जमा कर विभागीय कार्रवाई से बचें।

उन्होंने चेतावनी दी कि बड़े बकायादारों के खिलाफ विजिलेंस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विद्युत चोरी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी तथा राजस्व विभाग के माध्यम से बकाया वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

कैंप में एसडीओ बिसौली अमित कुमार, एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, दिलीप सिंह, थान सिंह, मोहसिन रजा, नवीन, उमेश, अनिल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!