Breaking News

मुखबिर की सूचना पर युवक तमंचे सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया तथा बिसौली क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना फैजगंज वेहटा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, सुनील कुमार, प्यारे खां, आकाश ढाका एवं होमगार्ड रामपाल यादव की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आसफपुर क्षेत्र के गांव बसौमी निवासी हरिशंकर (19) पुत्र रामौतार गांव में स्थित शिव मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवक के पास अवैध तमंचा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर तलाशी ली, जहां से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताया गया कि यह कार्रवाई मंगलवार को की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को सफल बनाने के लिए थाना फैजगंज वेहटा पुलिस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद कुमार नेहवाल सहित पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। इसके चलते क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा रहा है।

— आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …