Breaking News

ओवरलोड गन्ना ट्रॉली से डार्लिंग रोड पर लगा जाम, एसडीएम के हस्तक्षेप से बहाल हुआ यातायात

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। मंगलवार को डार्लिंग रोड पर ओवरलोड गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण लंबा जाम लग गया। जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से जाम खुलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद यातायात को सुचारु कराया जा सका। पुलिस ने सड़क पर आवागमन बाधित कर रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया।

पुलिस ने यातायात बाधित करने और ओवरलोडिंग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ओवरलोडिंग कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहन का चालान किया गया है।

— संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …