Breaking News

श्री बालाजी सेवा समिति की एसी बस से तीर्थ यात्रा रवाना

Spread the love

बिल्सी। श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा दीपक आर्या के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की एक एसी बस मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे श्री बांके बिहारी जी (वृंदावन) एवं मेहंदीपुर स्थित श्री बालाजी महाराज (राजस्थान) के दर्शन के लिए रवाना हुई।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को विधिवत दर्शन कराए जाएंगे। दर्शन उपरांत 17 दिसंबर 2025 को बस पुनः बिल्सी वापस पहुंचेगी।

इस धार्मिक यात्रा में प्रमुख रूप से दर्शनार्थी अंकुर असावा, राजीव माहेश्वरी (मेडिकल), चिंटू आर्या सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

श्रद्धालुओं ने इस पुण्य यात्रा के लिए श्री बालाजी सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …