बदायूं। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ से चलकर रात 9 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस बदायूं में पहुंचेंगे, वे यहां रात्रि विश्राम कर अगले दिन 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद राज्य सूचना आयुक्त दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आम जनमानस से भेट वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे बिल्सी के लिए रवाना होंगे, वे बिल्सी में आयोजित कथा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद सायं में बिल्सी निवासी डॉ. ओमेंद्र गुप्ता के आवास पर भी जाएंगे। उसके बाद वे बदायूं स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे शाम 7 से 9 बजे तक बदायूं जिले के संभ्रांत नागरिकों से भेंट वार्ता करेंगे। 15 सितंबर को प्रातः 7 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी शुभम अग्रवाल ने दी।
Check Also
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …
Budaun Amarprabhat