Breaking News

बिल्सी में बिजली विभाग के शिविर आयोजित, 243 बकाएदारों का ओटीएस में पंजीकरण

Spread the love


बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण, सैदपुर, वजीरगंज और नागरझूना उपकेंद्रों के अंतर्गत सोमवार को बिजली विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) एवं बकाया बिल जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।
शिविर के दौरान एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते ओटीएस योजना का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बकाया जमा करने पर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।
शिविर में कुल 243 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग द्वारा करीब 28.9 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई गई।
इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!