फतेहगंज पश्चिमी | संवाददाता
![]()
फतेहगंज पश्चिमी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बरेली के झुमका चौराहा पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नृशंस हत्याएं अत्यंत निंदनीय हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
प्रदर्शन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, तहसील मंत्री शिवा राठौर, जिला उपाध्यक्ष दीपक, जिला मंत्री आदेश गंगवार, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह सहित मुकेश, प्रमोद और वार्ड अध्यक्ष 37 विजय मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 100 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
Budaun Amarprabhat