Breaking News

कड़ाके की ठंड में राहगीरों को मिली राहत, राधा रानी के भक्तों व व्यापारियों ने किया गरम चाय वितरण

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी | संवाददाता:

फतेहगंज पश्चिमी। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच कस्बे की मेन बाजार में राधा रानी के भक्तों एवं व्यापारियों ने मंगलवार को गरमा-गरम चाय वितरण कर राहगीरों और खरीदारों को राहत पहुंचाई। यह आयोजन 23 दिसंबर, मंगलवार को तृतीय शुक्ल पक्ष के अवसर पर किया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे की मेन बाजार में राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने चाय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कस्बा वासियों के साथ-साथ दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आए लोगों एवं राहगीरों को गरमा-गरम चाय पिलाई गई। साथ ही बिस्किट, रस और पापड़ का भी वितरण किया गया। ठंड में चाय पीकर लोगों ने राहत की सांस ली।
व्यापारी अखिलेश अग्रवाल एवं राज कपूर गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष दिसंबर और जनवरी माह में कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस तरह का सेवा कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने बताया कि चाय वितरण से पूर्व मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में शामिल राहगीरों और कस्बा वासियों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। चाय वितरण कार्यक्रम में कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व व्यापारी अखिलेश अग्रवाल, राज कपूर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, सर्राफा व्यापारी विक्की अग्रवाल, दीपक गोयल, सतीश गुप्ता, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
सेवा और सहयोग की इस भावना से कस्बे में सकारात्मक संदेश देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!