Breaking News

श्री राधारमण सरकार एवं श्री जगन्नाथ जी वार्षिकोत्सव पर भजन संध्या, देर रात तक झूमे भक्त

Spread the love

बिसौली | संवाददाता आई एम खान

बिसौली। श्री राधारमण जी सरकार के षष्ठम एवं श्री जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा जी के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। बदायूं रोड स्थित मधुवन फार्म हाउस में आयोजित इस भजन संध्या में बरेली और रुद्रपुर से आए रसिक कलाकारों ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान हरे कृष्ण, हरे राम संकीर्तन के माध्यम से भक्तों ने अपने आराध्य को रिझाया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
भजन संध्या के आयोजक प्रवीन अग्रवाल ‘नादान’, पारुल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल एवं अंजली अग्रवाल ने उपस्थित सभी भक्तों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। शिवांग अग्रवाल ने भी भजन प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में रुद्राक्ष, नंदिनी, नायशा, अंशुमान वार्ष्णेय, अनुपम वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, रवींद्र मोहन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, साहू सावेंद्र, मोहित गुप्ता सहित श्री राधा रानी प्रेम सेवा समिति, श्री हरिनाम संकीर्तन सेवा समिति एवं श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर इस्कॉन गाजियाबाद से आए श्रीमान दामोदर लीला प्रभु एवं अन्य भक्तों की विशेष उपस्थिति रही। भजन संध्या के उपरांत सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अर्पित वार्ष्णेय, अनमोल गर्ग, मानसी गर्ग, अंकित अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, डॉ. गुंजन गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, अनुपम गुप्ता, रत्नेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, संगीता रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, रूपम गुप्ता, नितिन गुप्ता, मयंक अग्रवाल, सुमित गोयल, डॉ. सूरज भौमिक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भजन संध्या ने पूरे नगर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!