बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे ताकि किसानों को उर्वरक की कोई कमी ना हो।
एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में 132 सोसाइटी हैं। सभी पर उर्वरक की दर पेंट कर दी गई है तथा सचिवों के सोसाइटी में बैठने के दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इफ्को की रैक आने पर आवंटन उपरांत वितरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा इफ्को डीएपी, इफ्को यूरिया, इफ्को एनपीके, इफ्को नैनो यूरिया व इफ्को नैनो डीएपी का वितरण निर्धारित दर पर किसानों को किया जाता है। इस अवसर पर सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन
Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …
Budaun Amarprabhat