बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते वसूली में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। इस हेतु अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ तथा कार्य योजना बनाते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से प्राप्त धनराशि से अनेको जनहित कार्य प्राथमिकता पर कराए जाते हैं। जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। उन्होंने विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा की। उन्होंने प्रवर्तन की कार्रवाई बढ़ाने तथा सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए कहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त, सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Check Also
मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन
Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …
Budaun Amarprabhat