Breaking News

पठन संस्कृति सुदृढ़ करने को छात्रों ने शुरू किया नियमित अखबार पठन

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में पठन संस्कृति को मजबूत करने और समाचार पत्रों के पठन-पाठन को अनिवार्य करने संबंधी अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में छात्र-छात्राओं द्वारा नियमित समाचार पत्र पठन की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने कहा कि समाचार पत्रों के नियमित पठन से विद्यार्थियों की शब्दावली और भाषा शैली में सुधार होता है। साथ ही सामान्य ज्ञान पर पकड़ मजबूत होती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा कि भौतिक अखबार पढ़ने से छात्र-छात्राओं की एकाग्रता बढ़ती है। उन्हें विज्ञान, संस्कृति, खेल सहित समसामयिक विषयों की भी बेहतर जानकारी मिलती है।
वरिष्ठ अध्यापक हरदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर वार्षिक पत्रिका ‘निर्झरिणी’ का प्रकाशन किया जाता है, जिसमें विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों को समाचार के रूप में प्रकाशित किया जाता है।
इस दौरान मनोज कुमार, विषवेश पाठक, रेनू कुमारी, शिवानी, साक्षी, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, आनंद सिंह सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!