Breaking News

शत-प्रतिशत उपस्थिति पर 170 छात्र-छात्राओं का सम्मान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में माह नवंबर के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थित रहे 170 छात्र-छात्राओं को भारतीय स्टेट बैंक वाणिज्यिक शाखा बिसौली की ओर से प्रमाण पत्र और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा और सहायक प्रबंधक प्रखर तिवारी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया गया यह नवाचार सराहनीय है और अन्य विद्यालयों के लिए भी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के निर्देशन में विद्यालय में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
सहायक प्रबंधक प्रखर तिवारी ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान चित्रा, हेमलता, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा, कृपाल सिंह, नेकपाल सहित अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित …