Breaking News

बिल्सी : दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की तहसील शाखा का वार्षिक चुनाव 6 जनवरी को

Spread the love

बिल्सी (संवादाता गोविंद देवल)। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की तहसील शाखा का वार्षिक चुनाव आगामी 6 जनवरी को कराए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस चुनाव में एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, ऑडिटर और संगठन मंत्री सहित कुल सात पदों के लिए मतदान होगा।
नामांकन प्रक्रिया 1 और 2 जनवरी को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चलेगी। 2 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच 4:30 बजे तक की जाएगी। 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना उसी दिन 3:15 बजे से 4 बजे तक कराई जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
चुनाव को लेकर दस्तावेज लेखकों में उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न पदों के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!