Breaking News

बिल्सी : बेहटा गुंसाई में भगवान बुद्ध की कथा का अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविन्द देवल)। तहसील क्षेत्र के गांव बिहटा गुंसाई में भगवान बुद्ध की चल रही कथा का बुधवार को अंतिम दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने धम्म दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को बताया कि यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को सत्य, अहिंसा, करुणा और समता के मार्ग पर ले जाने का साधन है।
ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म समाज में समानता का संदेश देता है और भेदभाव, हिंसा व अंधविश्वास को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे धम्म के सिद्धांतों को अपनाकर अपने परिवार और समाज में शांति और सद्भाव बनाएं रखें।
इससे पहले कथावाचक मोहन बौद्ध ने बुद्ध के पंचशील और अष्टांगिक मार्ग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हें अपनाने से व्यक्ति नैतिक और संयमित जीवन जी सकता है। कथा के दौरान बुद्ध वंदना की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं ने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इसके बाद खीर का प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ठाकुर गजेंद्र सिंह, जयवीर शाक्य, शुभम जाट, हीरालाल बौद्ध, खूबचंद शाक्य, डॉ. जेपी शाक्य, पान सिंह शाक्य, सत्यप्रकाश शाक्य, नेकराम शाक्य, कमल शाक्य, भूरे शाक्य, संजीव शाक्य, प्रमोद शाक्य, सुरेश शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …