Breaking News

बिल्सी : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल उपाध्याय के आवास पर बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा पूनम पंडित को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और कहा कि पूनम पंडित की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और संगठन अधिक सशक्त होगा। अनिल उपाध्याय ने कहा कि महिला कांग्रेस के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा। आगामी चुनावों में इसका कांग्रेस को लाभ मिलेगा।
इस मौके पर अनुग्रह सिंह, ब्रजभूषण सिंह, आदित्य माथुर, योगेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!