Breaking News

बिल्सी : फतेह नगला के पास सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगलवार की शाम क्षेत्र के गांव फतेह नगला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस्लामनगर की ओर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने यात्री शेड से जाकर टकरा गया।
हादसे में बाइक सवार धर्मपाल, पुत्र यादराम निवासी गांव सखामई, थाना इस्लामनगर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग उन्हें आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
उप निरीक्षक मोहित कुमार नैन ने बताया कि ट्रक और बाइक दोनों ही बिल्सी से इस्लामनगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …