Breaking News

सार्वजनिक अवकाश के चलते बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस, अब 05 जनवरी को होगा आयोजन

Spread the love

बदायूँ, 01 जनवरी।
अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ. वैभव शर्मा ने जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि माह जनवरी 2026 का प्रथम शनिवार 03 जनवरी 2026 हजरत अली के जन्म दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
उन्होंने अवगत कराया कि सार्वजनिक अवकाश होने के कारण 03 जनवरी 2026 को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अब 05 जनवरी 2026, दिन सोमवार को किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जा सके।
संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!