Breaking News

टीएमयू एमबीबीएस फाइनल के सिर सजा चैंपियंस ऑफ चैंपियन का ताज

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, क्लचरल एंड टैलेंट इवेंट- एरिदमिया 2025 मधुर स्मृतियों के संग अलविदा, चैंपियन की झोली में 36 गोल्ड, 27 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल्स


ख़ास बातें
एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर रही द्वितीय स्थान पर
एमबीबीएस थर्ड ईयर की टीम ने 36 पदकों के संग पाया तृतीय स्थान
टंग ऑफ वार प्रतियोगिता में जीती मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की टीम
प्रो. एनके सिंह बोले, विजेताओं को बधाई, बाकी छात्रों की भी पीठ थपथपाई


मुरादाबाद। स्पोर्ट्स, क्लचरल एंड टैलेंट इवेंट- एरिदमिया 2025 में एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 की टीम ने 83 पदक लेकर चैंपियंस ऑफ चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर की इस टीम ने 36 गोल्ड, 27 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल्स चैंपियन टीम ने अपनी झोली में डाले। एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर द्वितीय, जबकि एमबीबीएस थर्ड ईयर की टीम ने 36 पदकों के संग थर्ड पॉजिशन पाई। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह, फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन, एडिशनल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रो. वीके सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, पैथोलॉजी की एचओडी एवम् एरिदमिया- 2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी ने बारी-बारी से ट्राफी और मेडल्स देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह ने विजेता स्टुडेंट्स को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों की भी पीठ थपथपाई। साथ ही बोले, एरिदमिया की सफलता की असली हकदार कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी हैं। संचालन एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 के स्टुडेंट संकल्प सृजन ने किया।

उल्लेखनीय है, एरिदमिया में स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबाल, बालीवाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, टंग ऑफ वार, कैरम, टेबिल टेनिस, स्कॉश, चेस, आर्म रेसलिंग, बॉक्स क्रिकेट, पुश अप्स, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड- डिस्कश थ्रो, शॉट पुट, 100 मी रेस, रिले, लोंग जंप, जेवलिन थ्रो, ऑनलाइन गेम्स के तहत सीओडी, बीजीएमआई, ई-फुटबाल की प्रतियोगिताओं स्टुडेंट्स ने चैंपियनशिप के लिए दो-दो हाथ किए। कल्चरल इवेंट के तहत सोलो डांस, डयुट डांस, गु्रप डांस, सोलो सिंगिंग, डयुट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, पोयट्री, फैशन शो एंड टैलेंट हंट आदि में अपना हुनर दिखाया। रात-दिन चले एरिदमिया के तहत दिन में गिफ्ट रैपिंग, क्विज, कॉमिक स्ट्रीप, फूड कार्विंग, शिल्पकार, डिबेट, कॉमेडी स्किट, ग्लास पेंटिंग, ऐड मेकिंग, मीम मेकिंग, ट्रेजर हंट, फोटोग्राफी, रील प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी में भी स्टुडेंट्स ने अपने-अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा। समारोह से पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह और फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन की टीमों के बीच टंग ऑफ वार का फ्रेंडली मैच हुआ। अवार्ड समारोह में कम्युनिटी विभाग की एचओडी डॉ. साधना सिंह, डॉ. अरशद बशीर, डॉ. सी. चौधरी, डॉ. आमिर शेख, डॉ. देव सैनी, डॉ. दीप्ति अरोरा, डॉ. मीनू थॉमस, डॉ. अंकुर सिंह आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शामली की आस्था जैन ने रचा इतिहास पिछले साल बनी थीं IPS, इस बार UPSC में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी आस्था …

error: Content is protected !!