Breaking News

बिसौली में हाईटेंशन लाइन को लेकर ग्रामीणों का जोरदार विरोध, सुरक्षा के लिए कार्य रोका

Spread the love

बिसौली : आई एम खान
ग्रामीणों का आक्रोश उस समय फूट पड़ा जब विद्युत उपकेन्द्र दिसौली गंज से जुड़े रेहड़ियां फीडर की 11 हजार वोल्ट की नई हाईटेंशन लाइन गांव की घनी आबादी के बीच से गुजरने लगी। जैसे ही कार्य शुरू हुआ, ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और लाइन खींचने का काम तत्काल रोकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस मार्ग से यह लाइन गुजारी जा रही है, वह अत्यंत संवेदनशील है। इस रास्ते से प्रतिदिन ट्रैक्टर, ट्रॉली और भारी सामान से लदे वाहन गुजरते हैं। ऐसे में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की कि गांव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सएलपी केबल डाली जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि जब तक सुरक्षित समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान कुँवर सेन शाक्य, सूर्यप्रताप शाक्य, सूरजभान शाक्य, सुखपाल सिंह, रूपेंद्र नेता जी, अबदेश सिंह, रामौतार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गुड्डू तिवारी, सुमित शाक्य, गौरा, गुड्डू मौर्य, डोरीलाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिले के कालीन उद्योग को नई पहचान दिलाने की कवायद, विधायक को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the loveनिर्यात प्रोत्साहन (एक्सपोर्ट प्रमोशन) की मांग संस्था ने कहा भदोही व मिर्जापुर की …

error: Content is protected !!