Breaking News

अंग्रेजी नववर्ष पर भक्ति में रमे श्रद्धालु, गुरुदेव ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिसौली : संवादाता आई एम खान
जहां एक ओर क्षेत्र में अंग्रेजी नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर बाबा के सच्चे भक्त भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगकर प्रभु भजन में लीन नजर आए। इसी पावन अवसर पर बाबा के परम कृपालु पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड की पावन चौपाइयों के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया। हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध एवं भक्तिमय बनाया गया। इसके उपरांत प्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बाबा के सेवकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया था, जिसे भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ स्वीकार किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने गुरुदेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर होकर राममय हो गया।
इस अवसर पर सुशील उपाध्याय, सुमित शर्मा, केशव उपाध्याय, विनय शर्मा, अनुपम गुप्ता, डॉ. धीरेन्द्र कुमार, ललित मौर्य, अशोक शर्मा, रवि कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, मनोज अग्रवाल, अमन कथूरिया, अखिल शर्मा, चंद्रगिरी भगत जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!