Breaking News

नफरत की राजनीति बंद करें तभी देश आगे बढ़ेगा : सलीम शेरवानी

दिलों को भी करें नफरत से मुक्त: आबिद रजा, सांसद आदित्य व पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी का पालिका में हुआ स्वागत

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी दो दिवसीय दौरे पर बदायूं रहे। इस दौरान उन्होंने शेखुपुर, बिसौली, बदायूं, सहसवान व गुन्नौर विधानसभा के लोगों से जनसंपर्क किया। जगह-जगह उनके स्वागत का कार्यक्रम व जनसभा का आयोजन किया गया। उनके साथ सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रजा भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में पालिका परिसर में सलीम शेरवानी व आदित्य यादव का सम्मान समारोह रखा गया। सांसद आदित्य यादव सांसद बनने के बाद पहली बार नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व सांसद आदित्य यादव को सोने का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
गौवंश का पालन करने वाले लोगों को गौवंश के खानपान की व्यवस्था हेतु लगभग दो लाख रूपये के 10 चैक सलीम शेरवानी, आदित्य यादव, आबिद रजा व फात्मा रजा द्वारा दिए गए।
कार्यक्रम में सलीम शेरवानी ने कहा देश में लोगों को नफरत की राजनीति बंद कर देनी चाहिए, मुल्क तब ही आगे बढ़ेगा, जब सब लोग मिल कर आगे बढ़ेंगे।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सपा का कोई कार्यकर्ता परेशान न हो उसके हर सुख-दुःख में हम उसके साथ खड़े है, साथ ही बदायूं के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि दो अक्टूबर तक स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है, यह अच्छी बात है, सड़कों की सफाई के साथ हर धर्म के लोगों को अपने दिलों को भी साफ करना चाहिए। दिलों में नफरत की सफाई करके मोहब्बत पैदा करनी चाहिए।
चेयरमैन फात्मा रजा ने सलीम शेरवानी, आदित्य यादव, आबिद रजा के साथ-साथ कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष तौर पर सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक दातागंज प्रेमपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह, सपा के प्रदेश सचिव साजिद अली, नगर अध्यक्ष फरहत अली, नगर पालिका के सभासदगण गिरीश शुक्ला, अनवर खां, अनवर अंसारी, वाहिद अंसारी, छोटा भाई, नावेद खां, सुरजीत कुमार, अबरार भाई, राजा भाई, पूर्व सभासदगण हबीब खां उर्फ गुड्डू, आमिर अंसारी, सोहराब, पप्पू फारूकी, पूर्व डीजीसी जवाहर सिंह एडवोकेट, पूर्व डीजीसी अनवर आलम, बलवीर सिंह यादव, बंगाली बाबू, जमील मास्टर साहब, अनवार मास्टर साहब, अनीस सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, मोहतशाम सिद्दीकी, सरताज, अफसर अली खां, सलमान एडवोकेट, राशिद गाज़ी, वसीम सैफी, परवेज उर्फ छोटू, रिजवान उर्फ बब्लू, फहीम भाई, स्वाले चौधरी, सोहिल सिद्दीकी, नीशू,, हर्षित यादव, क्रांति यादव, भानू यादव, शशांक यादव, महेश सक्सेना, दिनेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

मारपीट करने एवं चार व्यक्तियों को हिरासत मे लिया

*थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतरई के पास ट्रेक्टर निकलने को लेकर मुस्लिम पक्ष के व्यक्तियों …

error: Content is protected !!