तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के जिनालय में क्षमावाणी पर्व पर कुलाधिपति परिवार की गरिमामयी मौजूदगी में मंत्रोचार के संग अष्ट प्रातिहार्यों से सभी भगवंतों को सुशोभित किया गया। अष्ट प्रातिहार्य के तहत जिनालय में स्थापित भगवंतों- 1008 भगवान आदिनाथ, भगवान चंदप्रभ, भगवान शांतिनाथ, भगवान कुंथुनाथ, भगवान मुनिसुव्रत, भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर को सोने के छत्र और भामंडल चढ़ाए गए। साथ ही स्वर्ण पंचमेरू और चांदी का चंदोबा भी लगाया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित श्री ऋषभ जैन शास्त्री ने मंत्रोचार से अष्ट प्रातिहार्यों और चंदोबा की शुद्धि कराई। साथ ही पूजन- नवदेवता पूजा, चौबीसी पूजा, भगवान महावीर पूजा एवम् हवन कराया। इस अवसर पर कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। इससे पूर्व प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन ने मेडिकल छात्रों को जल चढ़ाने का महत्व बताते हुए मानव जीवन में जल की उपयोगिता बताई। एक लघु कथा के जरिए उन्होंने दान की महिमा भी समझाई। अष्ट प्रातिहार्य कार्यक्रम में वीसी प्रो. वीके जैन सपत्नीक, डॉ. एसके जैन, प्रो. आरके जैन, डॉ. अक्षत जैन, डॉ. अर्चना जैन, श्रीमती अहिंसा जैन, टीएमयू फैकल्टीज़- श्री आदित्य विक्रम जैन, श्रीमती स्वाति जैन, श्रीमती प्रीति, श्रीमती आरजू जैन के अलावा मेडिकल कॉलेज के यूजी/पीजी स्टुडेंट्स की मौजूदगी रही।
Check Also
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर और कोडस्क्वाड्ज़ के संग एमओयू
Spread the love टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला ने …
Budaun Amarprabhat