Breaking News

उघैती क्षेत्र में मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान व भोज का आयोजन, दिखा धार्मिक उत्साह

Spread the love


उघैती (बदायूँ)। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार को ग्रामीण अंचलों में आस्था और उत्साह का विशेष नजारा देखने को मिला। इस मौके पर उघैती, खितौरा, खंडुआ और करियामई सहित आसपास के गांवों में खिचड़ी दान और भोज के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी वितरण का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान और भोज की यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही है, जिसे ग्रामीण आज भी पूरे श्रद्धा भाव से निभाते हैं।
इस अवसर पर लोगों ने अन्न, वस्त्र सहित अन्य जरूरत की वस्तुओं का दान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। खिचड़ी भोज स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और धार्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में वंश गुप्ता, हर्षित गुप्ता, राजपाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, बसंत गिरी, प्रदीप कुमार सिंह, पुरुषोत्तम टाटा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …