बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष जरीफनगर के अनुसार गुरुवार 15 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दहगवां-बागवाला मार्ग स्थित कृषि फार्म हाउस तिराहे से मोहसिन और समीर पुत्रगण मोहम्मद नबी, निवासी कस्बा दहगवां, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 010/2026 धारा 126(2), 109(1), 115(2), 118(1) बीएनएस के तहत वांछित चल रहे थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और छुरा बरामद किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Budaun Amarprabhat