
बदायूं। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर नगर पालिका परिसर में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में समरसता भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी भोज कराकर सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि मकर संक्रान्ति जैसे पर्व पर खिचड़ी भोज कराना और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया जाता है। जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होंगे, तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजसेवियों और सक्षम लोगों से आगे आकर सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समरसता भोज में सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और जाति-भेद व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लाभार्थियों ने ठंड से राहत मिलने पर पूर्व मंत्री और पालिकाध्यक्ष का आभार जताया।
इस अवसर पर सभासद अनवर खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, नवैद, प्रेमलता सिंह, मनोज कश्यप, श्याम बाबू साहू, मनोज चन्देल, श्याम पाल, ममता, कमाल उद्दीन, जया साहू, भूरे पीर, एडवोकेट सीएल गौतम, सलमान, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह, लवी सिंह, केशव गंगवार, परवेज, लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, विक्की, साहिर, मुशाहिद, सुरेन्द्र, आसिफ खां, जीशान, जितेन्द्र, मनोज, राकेश सोनकर, मनोज सोनकर, गजेन्द्र, इमरान, परवेज इकबाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat