Breaking News

मिशन शक्ति टीम की तत्परता से 7 किमी दूर मिली गुमशुदा नाबालिग, परिजनों ने ली राहत की सांस

Spread the love

खबर
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-03 कस्बा कुंवरगांव निवासी रेखा पत्नी धर्मपाल ने शनिवार को थाना कुंवरगांव पहुंचकर अपनी नाबालिग पुत्री पवित्रा के गुम हो जाने की सूचना दी। रेखा ने बताया कि वह घर के पास अलाव ताप रही थीं, इसी दौरान उनकी पुत्री पवित्रा खेलते-खेलते कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला।
सूचना मिलते ही थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की और करीब 7 किलोमीटर दूर बदायूं–आंवला मार्ग पर ग्राम देवी, थाना आंवला (जनपद बरेली) के पास माता मंदिर के निकट से नाबालिग पवित्रा को सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद बच्ची को उसकी माता रेखा और पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से एक परिवार को बड़ा संकट टल गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …