Breaking News

सरसता दिवस पर मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी ने गरीबों और नवजात माताओं के लिए किया सेवा कार्यक्रम

Spread the love


बदायूं। सरसता दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी, बदायूं द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आंबेडकर पार्क, महिला अस्पताल के सामने आयोजित किया गया, जहाँ खिचड़ी भोज का भी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की टीम ने महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की माताओं तथा अस्पताल परिसर में उपस्थित गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता और संतोष की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस सेवा कार्यक्रम में मातृ शक्ति विभाग की संयोजिका श्रीमती किरन सिंह सिसौदिया, जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, सह संयोजिका दीप्ति कमलेश, कंचन सक्सेना, ममता ठाकुर, शिवानी, समीक्षा तथा विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्री महिषा सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सह मंत्री राजेश बाबू, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर और विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम का पूर्ण सहयोग किया।
कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज की जिला संयोजिका श्रीमती महिषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी सद्भाव, करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में मदद करते हैं। मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सेवा भाव का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह कार्यक्रम समाज में मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण साबित हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!