Breaking News

बिसौली में सड़क सुरक्षा अभियान, रेडियम स्टिकर लगाकर वाहन चालकों को किया जागरूक

Spread the love

बिसौली। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से नगर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया और वाहनों में रेडियम स्टिकर लगाए गए।
नगर के अटल चौक पर जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी और सदस्य ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्रालियों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर स्टिकर लगाए। वाहन चालकों से अपील की गई कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, जगत पाल, राजेंद्र सिंह, जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, नितिन गुप्ता, साहू सावेंद्र, दीपक वार्ष्णेय, जितेन्द्र गुप्ता, विकास गुप्ता, संदीप गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू और नितिन वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
इस अभियान ने स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई और यातायात नियमों के पालन के महत्व को उजागर किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …