Breaking News

सहसवान में विराट हिन्दू सम्मेलन, समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना पर जोर

Spread the love

संवाददाता डॉ राशिद खान
सहसवान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के मोहल्ला नयागंज में हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्तियों और स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा सनातन परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि हर्षित उपाध्याय, कथावाचक, ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है।
मुख्य वक्ता प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत, डॉ. राम शंकर ने कहा कि हिन्दू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करनी चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी धर्मदेव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चारू देवी उपस्थित रहीं। मंच संचालन नरेंद्र सनातनी ने किया।
सम्मेलन का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस आयोजन ने नगरवासियों में सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!