बदायूं भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दयवंती बर्मा के आवास पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विहिप के संस्थापक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांतीय सह संगठन मंत्री श्री जगपाल जी ने वर्तमान परिस्थितियों में हिंदू एकता और धर्म की रक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित रहकर अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी।
अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन विश्वभर में हिंदुओं को संगठित करने, धर्म और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार तथा विदेशों में रहने वाले हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदायूंवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्तमान में विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान आलोक जी बदायूं के कस्बा बिसौली के निवासी हैं।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद लाल बाल्मीकि एडवोकेट ने किया। समारोह में श्री नीरज रस्तोगी, अरविंद शर्मा, विनय प्रताप सिंह, नीरज कोचर, पवन शर्मा, विराट दुबे, राजेश बाबू शर्मा, संजीव पाराशरी, अशोक बाबू गोस्वामी, भाजपा नेता सुरजीत गुप्ता, चौधरी विजय पाल सिंह, रविंद्र जौहरी, हिमांशु गौरव एडवोकेट, शुभम वर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, रामजी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat